हापुड़

परिजनों से 50 हजार रूपए मांगने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकुओं से गोदा…

बड़े भाई की हत्या कर छोटा भाई हुआ फरार...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस….

हापुड़ (यूपी) – छोटे भाई ने चाकुओं से गोदकर करी बड़े भाई की हत्या । नौकरी के लिए 50 हजार रुपए की परिजनों से मांग कर रहा था मृतक उमेश । , 50 हजार रुपए न मिलने पर नशे में घर में तोड़फोड़ कर रहा था मृतक युवक ।रुपए मांगने के दौरान परिवार से हुआ विवाद खून खराबे में बदला । विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मारा , मौके पर हुई बड़े भाई उमेश की मौत । मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा । आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में जुटी । थाना बहादुरगढ़ के बहादुरगढ़ कस्बा का मामला।

हापुड के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि, बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा बहादुरगढ़ के अंबेडकर नगर मोहल्ला में रहने वाले उमेश पुत्र नरेश अपनी नौकरी लगवाने के लिए परिजनों से 50 हजार रुपए मांग रहा था । उमेश शराब पीने का आदी था और शराब पीकर हंगामा कर रहा था । मृतक की पत्नी की तहरीर के अनुसार  मृतक के छोटे भाई ने बड़े भाई उमेश की चाकू मारकर हत्या की है । तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है , जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button