पाकुड़
मोगलाबांध पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Legal awareness camp organized at Moglabandh Panchayat Bhawan

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में पाकुड़िया प्रखंड के मोगलाबांध पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नालसा की डॉन, आशा, संवाद एवं जागृति योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। पारा लीगल वॉलिंटियर्स द्वारा नशा मुक्ति, नशीली दवाओं के दुष्परिणाम, बाल विवाह रोकथाम एवं उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों पर जागरूक किया गया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता एवं न्याय तक पहुंच के विषय में जानकारी दी गई। शिविर में पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



