पाकुड़
अनुकम्पा के आधार पर 4 आश्रितों को उपायुक्त ने सौंपे नियुक्ति पत्र
The Deputy Commissioner handed over appointment letters to four dependents on compassionate grounds.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। उपायुक्त मनीष कुमार ने कुल 4 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। जिला अनुकम्पा समिति की अनुशंसा के आलोक में समाहरणालय संवर्ग में दो अभ्यर्थियों को अनुसेवक तथा शिक्षा विभाग में दो अभ्यर्थियों को लिपिक पद पर नियुक्ति दी गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति सरकार की संवेदनशील एवं मानवीय पहल है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त कर्मियों को अनुशासन, समयपालन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया।



