पाकुड़

उपासना मरांडी के प्रयास से सिंहलीबोना में नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

Upasana Marandi's efforts led to the installation of a new transformer in Sinhalibona, bringing joy to the villagers.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया के पंचायत बनियापसार के सिंहलीबोना गाँव के पहाड़िया टोला में महीनों से अंधेरे का सामना कर रहे ग्रामीणों के घरों में रोशनी लौट आई। झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी के पहल पर शनिवार को गाँव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। पिछले एक महीने से खराब ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को रातें अंधेरे में बितानी पड़ रही थीं। ग्रामीणों द्वारा समस्या बताने पर उपासना मरांडी ने बिजली विभाग को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया। विभाग की टीम ने शनिवार को नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। रोशनी लौटते ही ग्रामीणों ने उपासना मरांडी का धन्यवाद किया और कहा कि इस कदम से उनका विश्वास और मजबूत हुआ है। उपासना मरांडी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और वे हर गांव तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास जारी रखेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button