शामली
रंजिश में पड़ोसन पर ईंट मारकर घायल करने का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील निवासी महिला ने रंजिश के चलते एक महिला पर ईंट मारकर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला ने अपना मेडिकल परीक्षण कराने के बाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील निवासी उषा पत्नी राजवीर ने बताया कि वह शनिवार की सुबह अपने घर पर घरेलू कामकाज करते हुए रोटी बना रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला रंजिश को लेकर अचानक पीछे से आ गई और पीड़िता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी महिला ने ईंट उठाकर उषा की कमर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गई। आरोप है पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। लोगों ने किसी तरह आरोपी महिला को वहां से हटाया और पीड़िता को बचाया। घायल अवस्था में महिला को थाने पहुंची, जहां उसने आरोपी महिला के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल महिला का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद कार्रवाई करते का आश्वासन दिया है।


