सिंगरौली
आदित्य बिड़ला फैशन “लिलन क्लब” का भव्य शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली : जिला मुख्यालय स्थित ताली बैढ़न में गौरव अग्रवाल एवं मोनिका अग्रवाल द्वारा संचालित नवीन प्रतिष्ठान आदित्य बिड़ला फैशन “लिलन क्लब” के शो-रूम का भव्य उद्घाटन एवं शुभारंभ समारोह हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा डिडवानिया परिवार को इस नवीन सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं एवं आशा व्यक्त की गई कि यह प्रतिष्ठान भविष्य में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का एक सशक्त केंद्र बनकर क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
लिलन क्लब के उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, राज्यमंत्री राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल, महापौर रानी अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, नंदकेश सिंह, अधिवक्ता राजकुमार दुबे, डॉ. रविन्द्र सिंह, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, एडवोकेट प्रदीप शाह, अरविंद दुबे, मधु झा, संदीप चौबे, गोल्डी सिंह, पुनीत शुक्ला, मृत्युंजय प्रताप सिंह, शशांक विक्रम सिंह, सजन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, प्रदीप बंसल, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।



