चेतन शर्मा का अंडर-23 कर्नल सी.के नायडू ट्रॉफी के लिए राजस्थान क्रिकेट टीम में चयन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित की जा रही अंडर-23 कर्नल सी.के नायडू ट्रॉफी के लिए भरतपुर जिले के राइट आर्म फ़ास्ट बॉलर चेतन शर्मा का राजस्थान की 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुधन तिवारी ने बताया कि दो मैचों के लिए टीम में चयन हुआ है।तिवारी ने यह भी बताया कि यह पहला मैच 23 जनवरी से 26 जनवरी तक असम के खिलाफ तथा दूसरा 29 जनवरी से 1 फ़रवरी तक उड़ीसा के ख़िलाफ़ जयपुर के एसएमएस स्टेडियम पर आयोजित होंगे चेतन ने पिछले दिनों अंडर-19 इंडिया से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम के ख़िलाफ़ व अंडर-19 एशिया कप में की गई बेहतरीन परफॉरमेंस एवं पूर्व में आरसीए द्वारा आयोजित की गई राज्यस्तरीय अंडर-23 व सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओ किये गए बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अंडर-23 कर्नल सी.के नायडू ट्रॉफी के लिए राजस्थान की टीम में चयन हुआ है चेतन के चयन पर जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के कार्यालय पर मिठाई बांटी गई और एक दूसरे पदाधिकारियों को माला पहनाकर हर्ष व्यक्त करते हुई उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई । इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन, अजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी व सदस्य वीनू सिंह, त्रिलोकीनाथ शर्मा, अवदेश खटाना, राहुल लोहिया, गौरव फ़ौजदार, देवेंद्र सिंह कालू, रूपेन्द्र मोहन तथा चयनकर्ता नरेश खत्री, सूरज शर्मा, प्रेम सिंह और लंकेश सियाराम, पंकज गोयल एवं वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया तथा भारी संख्या में साथी खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।


