सिंगरौली
ज्वाला संकुल स्तरीय संगठन में महिलाओं को वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के मार्गदर्शन में ज्वाला संकुल स्तरीय संगठन में महिलाओं को वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बचत, बीमा, पेंशन, बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न विभागीय योजनाओं तथा साइबर क्राइम से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एवं बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे, जिन्होंने महिलाओं को सुरक्षित वित्तीय लेनदेन एवं डिजिटल जागरूकता के संबंध में जानकारी दी कार्यक्रम में आजीविका मिशन की टीम की सक्रिय सहभागिता रही। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं वित्तीय रूप से सशक्त करने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।



