पाकुड़

यौन शोषण मामले में प्रधान लिपिक गिरफ्तार, मचा हड़कंप

Head clerk arrested in sexual harassment case, stir created

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा अंचल कार्यालय में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब ड्यूटी के दौरान प्रधान लिपिक बिमल बास्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना प्रभारी मनीता कुमारी के नेतृत्व में अमड़ापाड़ा थाना पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की, जिससे पूरे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कार्यालय में मौजूद कर्मचारी और अधिकारी सकते में आ गए। पुलिस गिरफ्तारी के बाद प्रधान लिपिक को अपने साथ पाकुड़ ले गई, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिमल बास्की पर वर्ष 2022 में यौन शोषण से संबंधित गंभीर आरोप दर्ज हैं। इस मामले में न्यायालय द्वारा 20 नवंबर 2025 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसके आलोक में पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के धनुषपूजा मोहल्ले का निवासी बताया जा रहा है। कार्यालय समय के दौरान हुई गिरफ्तारी के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button