ललितपुर

एलपीजीसीएल में हुआ मैराथन दौड़ का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। बजाज एनर्जी समूह की ललितपुर पॉवर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड में मैराथन 2026 में अधिकारियों एवं उनके परिजनों ने जबरजस्त उत्साह के साथ भाग लिया। स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ शुरू हुई। मैराथन में बच्चे, महिलाओं व पुरुषों ने भागीदारी दी। सीईओ ए.एन.सार ने खेलों के माध्यम से लंबी और निरोगी काया पर प्रकाश डाला। सुबह 7 बजे से बजाज एनर्जी समूह की एलपीजीसीएल परिसर में आयोजित मैराथन 2026 में प्रतिभाग करने के लिए कंपनी अधिकारियों व उनके परिजनों में भारी उत्साह देखा जा रहा था। कहा कि खेल व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को खेलों में प्रतिभाग करके लंबी और निरोगी काया रखने के मंत्र का पालन करना चाहिए। कहा कि जब तक आप के अंदर छिपा खिलाड़ी सक्रिय रहेगा, बीमारियां आपसे दूर भागती रहेंगी। कंपनी इस वर्ष मैराथन का आयोजन स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ कर रही है। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत कराई। लोग जमकर भागे और एक दूसरे को पछाडऩे की जद्दोजहद के बीच खेल भावना का परिचय दिया। इस मैराथन के वही सिकंदर बने जिनके शरीर में दम और निरंतर अभ्यास था। मैराथन प्रतियोगिता के ग्रुप ए में प्रथम शिवम राजपूत, द्वितीय कृष्णा मेघवंशी, तृतीय अजय कुशवाहा, ग्रुप बी (महिला वर्ग) में प्रथम विमला यादव, सीमा चौधरी, तृतीय, शांभवी मिश्रा, ग्रुप सी में प्रथम रोहित सिंह द्वितीय अभिमन्यु उपाध्याय, तृतीय अमरनाथ साहा रहे। ग्रुप डी में प्रथम दिव्यांश राणा, द्वितीय दृष्टांत सैनी, तृतीय शिवानी। ग्रुप ई में प्रथम सुजल कुमार, द्वितीय केशव यादव, तृतीय प्रतीक गुप्ता, ग्रुप एफ में प्रथम सूर्यांश पचौरी, द्वितीय, रुद्रप्रताप सिंह, तृतीय नमीष चंद्रा, ग्रुप जी में प्रथम वैष्णवी अवस्थी, द्वितीय अंशिका मिश्रा, तृतीय मौनमई रही। अंत में विजेता प्रतिभागियों सीईओ व उनकी धर्मपत्नी अलका सार पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान वाइस प्रेसिडेंट अखिलेश खुरसवार, राजेश वर्मा, मनोज वर्मा खेल समिति के अध्यक्ष सनी सप्रू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button