गोड्डा

गोड्डा के ऐतिहासिक मेला मैदान में गणतंत्र दिवस पर राजकीय मेले की तैयारी शुरू 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। गोड्डा के ऐतिहासिक मेला मैदान में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले राजकीय मेले की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। मेला मैदान में इन दिनों रौनक बढ़ने लगी है। दूर–दराज से आए कारीगर एवं झूला संचालक अपने-अपने साधन स्थापित करने में जुट गए हैं। इस बार राजकीय मेले की डाक ‘एक करोड़ एक लाख रुपये’ में की गई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष मेले में दर्शकों के लिए कई खास और नए आकर्षण देखने को मिलेंगे। बताया जा रहा है कि इस बार मेले में “मछली परी” जैसे विशेष मनोरंजन साधन आने वाले हैं, जिसे लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मेला मैदान में अब तक बड़ा तारामाची, नाव झूला, ब्रेक डांस, सहित अनेक प्रकार के आकर्षक झूले पहुंच चुके हैं और उनका लगना भी शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में और भी आधुनिक व पारंपरिक मनोरंजन के साधन मेले की शोभा बढ़ाएंगे। राजकीय मेला न केवल मनोरंजन का केंद्र होता है, बल्कि यह स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और कलाकारों के लिए रोजगार और अपनी कला दिखाने का भी बड़ा मंच साबित होता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित यह मेला जिले की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती देता है। फिलहाल मेला मैदान में तैयारी चल रही है। प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अब लोगों को बेसब्री से गणतंत्र दिवस और मेला का इंतजार है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button