पाकुड़

नवोदय विद्यालय तेलियापोखर व बागशीशा में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित 887 विद्यार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों का वितरण

Special health camps were organized at Navodaya Vidyalayas Teliyapokhar and Bagshisha. 887 students received free health checkups and distributed medicines.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आयुष विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियापोखर तथा हिरणपुर प्रखंड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय बागशीशा परिसर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 887 विद्यार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं। शिविर में बच्चों से संबंधित सामान्य रोगों की जांच के साथ-साथ योग प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक किया गया। तेलियापोखर में डीपीएम डॉ. सुजीत चौहान सहित आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं, जबकि बागशीशा में चिकित्सा दल द्वारा बच्चों का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। शिविर में श्री अवधेश कुमार सिंह, श्री प्रदीप कुमार सिंह, श्री राजेश कुमार साह, संजय कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button