कसमार में डीवाईएफआई की प्रखंड कमेटी गठित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। कसमार में भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) के बैनर तले नौजवानों की बैठक जिला संयोजक इरफान अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य संयोजक मोहन मंडल एवं अनिमेष मुखर्जी उपस्थित थे। राज्य संयोजक मोहन मंडल ने बैठक में उपस्थित नौजवानों को संबोधित करते हुए कहा आज राज्य सरकार के विभिन्न पदों पर हजारों की संख्या में बहाली लंबित है, नौजवान रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। बोकारो जिला एक औद्योगिक जिला होने के बावजूद नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है इस परिस्थिति में उन्होंने नौजवानों को संगठित होने और संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा सबको शिक्षा सबको काम के नारो के आधार पर नौजवानों को भारत की जनवादी नौजवान सभा के बैनर तले संगठित होना होगा। उन्होंने शैक्षिक संस्थानों पर अप्रत्याशी फीस वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त किया एवं मांग किया फीस वृद्धि को अभिलंब घटाया जाए। भारत की जनवादी नौजवान सभा की कसमार प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। इसमें संयोजक अंगिका कुमारी एवं जुनैद खातून और सीमा कुमारी को सह संयोजक तथा सावित्री कुमारी, पायल कुमारी एवं सावित्री कुमारी 2 को कमेटी का सदस्य चुना गया।



