रामपुर शाहबाद
युवती लापता पिता ने युवक पर कराया भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी पूरनलाल ने अपनी 18 वर्षीय बेटी गंगा के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरनलाल ने एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।पूरनलाल के अनुसार, उनकी बेटी गंगा 13 जनवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे जानवरों के लिए चारा काटने खेत पर गई थी। वह तब से घर वापस नहीं लौटी है। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।परिजनों ने अपनी बेटी को रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर खोजा। इसके बाद उन्हें बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के अंजनी गांव निवासी विनित पर शक हुआ। पूरनलाल ने बताया कि उन्होंने पहले भी विनित को अपनी बेटी से बात करते हुए पकड़ा था।पूरनलाल ने पुलिस से विनित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उनकी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



