विधायक निसात आलम ने हरीगंज व हरिहारा गांव का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू
MLA Nisat Alam visited Hariganj and Harihara villages and became aware of the problems faced by the villagers.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को झारखण्ड की लोकप्रिय विधायक निसात आलम ने सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत क्षेत्र के ग्राम हरीगंज एवं हरिहारा सहित आसपास के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुईं। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, जर्जर सड़कों सहित कई बुनियादी समस्याएं रखीं। वहीं महिलाओं ने मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद राशि प्राप्त नहीं होने, राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने, आबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए विधायक निसात आलम ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला चेयरमैन सोशल मीडिया पियारूल इस्लाम, देबू विश्वास, रामविलास महतो, जिला सचिव सलीम हुसैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, मोहम्मद सिराजुद्दीन शेख, मुखिया हारून रशीद, मुखिया बेलाल शेख, इमाम हुसैन, शेखावत शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।



