गोड्डा

पथरगामा में सभी पीडीएस दुकानदारों को 4G ई-पॉस मशीन का वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। पथरगामा प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों के बीच 4G ई-पॉस मशीन का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व में प्रयुक्त 2G ई-पॉस मशीनों के कारण नेटवर्क संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जिससे अनाज वितरण में अनावश्यक विलंब होता था। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब 4G ई-पॉस मशीन उपलब्ध कराई गई है, जिससे लाभुकों को कम समय में अनाज वितरण संभव हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि नई 4G मशीन के माध्यम से नेटवर्क की समस्या काफी हद तक दूर होगी, जिससे पीडीएस दुकानों पर लगने वाली भीड़ में भी कमी आएगी। पहले नेटवर्क बाधित रहने के कारण लाभुकों को बार-बार चक्कर लगाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी।
कार्यक्रम के दौरान पीडीएस दुकानदार संजीव कुमार भगत, श्यामलाल गुप्ता, अनिल रजक, भोला भगत, शेखर मंडल, एसएचजी तेतरिया टीकर, अंजनी झा, अंजनी कुमार मिश्रा, प्रफुल्ल चौधरी सहित बड़ी संख्या में पीडीएस दुकानदार उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button