बाराबंकी

उपनिरीक्षक सुरेश कुमार 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार मारपीट के मुकदमे में आरोपी न बनाने के लिए मांगें थे 50 हजार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने थाना बदोसराय में तैनात  प्रमोटी उपनिरीक्षक दरोगा सुरेश कुमार को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस दौरान रिश्वत का सौदा करने वाले खुर्शीद नामक व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया गया है। एंटी करप्शन टीम के अनुसार सुरेश कुमार ने यह रिश्वत एक मारपीट के मुकदमे में शिकायतकर्ता, उसकी बुआ और चचेरे भाई को आरोपी न बनाने के एवज में मांगी थी। उन्होंने कुल 50 हजार रुपये की मांग की थी, जिसमें से आज 25 हजार रुपये की पहली किस्त ली जा रही थी। पीड़ित की शिकायत पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और तय स्थान पर कार्रवाई कर दोनों को पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक दरोगा सुरेश संबंधित मुकदमे के शपथ पत्र के लिए हाईकोर्ट जाने की बात कह कर थाना बदोसराय से निकला था। लेकिन उससे पहले ही एंट्री करप्शन टीम ने रंगे हाथों धरदबोचा । जांच में सामने आया की खुर्शीद नामक व्यक्ति रिश्वत के लेनदेन में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एंटी करप्शन टीम की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सफदरगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया की एंट्री करप्शन टीम की कार्रवाई के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है । शिकायतकर्ता बाराबंकी जनपद के थाना बदोसराय के ग्राम खलसापुर का निवासी है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button