भरत पुर

अश्लील वीडियो बनाकर पैसे ऐंठने वाले का पर्दा फांस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में ग्राइंड एप्प पर फर्जी आईडी बना लङको को होटल मे बहला फुसला कर बुला अश्लील वीङियो बना पैसे ऐठने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर थाना मथुरागेट पुलिस ने गिरोह मे शामिल होटल मालिक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर में विमलकुंज के पास होटल दीप रेजीडेन्सी में गिरोह के सदस्य ग्राइंडर एप्प पर फर्जी आईडी बनाकर भोले-भाले नवयुवको को झांसा देकर होमो सेक्शुअल प्रकार के लङको को होटल मे बुलाते थे। और नग्नावस्था मे उनकी वीडियो बनाकर मारपीट कर रूपये की मांग करते थे। रूपये नही देने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी देते थे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम नगेन्द्र पुत्र लाल सिह 24 साल निवासी बृजनगर मथुरागेट, नवनीत पुत्र हरेन्द्र सिह ब्राह्मण 19 साल निवासी गोविन्द नगर मथुरागेट, मनोज पुत्र सत्यवीरसिह 20 साल जाट निवासी बछामदी चिकसाना, अतिन पुत्र सन्तोष कुमार 20 साल मीना निवासी खातीपुरा रुदावल ब जय सोलंकी पुत्र महिपाल सोलंकी जाट 27 साल निवासी न्यू पुष्पवाटिका कॉलोनी मथुरागेट बताये गए है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button