
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय बरेली के बी.ए. के छात्र विनय यादव ने खेलो इण्डिया के तहत खेले जा रहे स्पैक्टरा में कांस्य पदक जीतकर बरेली एवं महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस खुशी के मौके पर महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति (रजि.), बरेली के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल (राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित), कोषाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र अग्रवाल एवं अन्य प्रबन्ध समिति के सदस्यों एवं महाविद्यालय के निदेशक डाॅ. प्रवीन कुमार अग्रवाल, प्राचार्य डाॅ. सौरभ अग्रवाल, क्रीड़ाधिकारी ई. धीरज अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए इस उपलब्घि के लिए शुभकामनाएं दीं,
वहीं महात्मा ज्योतिबाफुले रूहेलखण्ड विश्ववविद्यालय, बरेली के क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एस.एस.बेदी एवं सह क्रीड़ा सचिव डाॅ. विजय कुमार सिन्हाल ने भी छात्र की इस उपलब्धि पर शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि विनय ने ,न केवल महाविद्यालय वरन् विश्वविद्यालय का नाम भी रोशन किया है , उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



