रामपुर शाहबाद

शाहबाद से जियारिनो का एक जत्था मक्का मदीना को हुआ रवाना।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। से 26 जायरीनों का एक जत्था सोमवार रात उमरा के लिए मक्का-मदीना रवाना हुआ। आदिल टूर ट्रेवल्स द्वारा आयोजित इस यात्रा में शाहबाद के मोहल्ला बेदान निवासी वसीम, उनकी वाल्दा हुसन आरा, फरीदा बेगम, अशफाक अहमद और रमजान अली सहित कुल 26 लोग शामिल हैं।रवानगी के अवसर पर परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने जायरीनों को फूल मालाएं पहनाकर विदाई दी। सभी ने उनकी सुरक्षित यात्रा और सलामती की दुआएं मांगी। इस दौरान कई लोगों ने उमरा यात्रियों से मदीना पहुंचकर वहां के लोगों को सलाम कहने का आग्रह किया।उमरा यात्रियों ने प्रस्थान से पूर्व पाक परवरदिगार की बारगाह में हाथ उठाकर देश की तरक्की, अमन-चैन और हर तरह की बला से मुल्क को महफूज रखने की दुआएं मांगी।जायरीन वसीम खान ने बताया कि इस्लाम को मानने वाले हर व्यक्ति की दिली ख्वाहिश होती है कि वह जीवन में कम से कम एक बार मक्का-मदीना की जियारत जरूर करे।इस मौके पर ज़हीर खान, इलियास खान, शाहबेज़ खान, उज़ेर खान, बाबर अमन, अलीम, फैज़ान मोनिस खान सहित पेश इमाम मौलाना साजिद रज़ा और मुमताज़ रज़ा आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button