अमरोहा

महाराष्ट्र में एआईएमआईएम की बड़ी जीत का नगर में जश्न

हाजी शहजाद के आवास पर बंटी मिठाई।

 ​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 अमरोहा के हसनपुर मे महाराष्ट्र निकाय चुनावों में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के शानदार प्रदर्शन का असर अब उत्तर प्रदेश में भी दिखने लगा है। मंगलवार की दोपहर नगर स्थित पार्टी के प्रदेश महासचिव हाजी शहजाद एडवोकेट के आवास पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। महाराष्ट्र में पार्टी द्वारा 125 कापोरेटर जीतने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
​इस दौरान प्रदेश महासचिव हाजी शहजाद एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और बिहार में पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन ने साबित कर दिया है कि जनता का विश्वास एआईएमआईएम पर बढ़ रहा है। उन्होंने ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में आगामी जिला पंचायत और विधानसभा चुनावों में पार्टी पूरी मजबूती के साथ उतरेगी और यहाँ भी महाराष्ट्र जैसा ही शानदार प्रदर्शन दोहराया जाएगा।
जश्न के इस माहौल के बीच पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर एडवोकेट सतपाल निवासी जहतौली ने अपने समर्थकों के साथ और कबीर कुरैशी ने अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हाजी शहजाद ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया।
​इस मौके पर डॉ. मोहम्मद बकार, सादिक कादरी, गुड्डू जफर, उन्नानसा, मारूफ अंसारी, सहदेव अंसारी, आरिफ ठेकेदार, इरफान ठेकेदार, दिलशाद चौधरी, अब्दुल कादिर कुरैशी, हाफिज आसिफ, कासिम एडवोकेट और नौशाद खान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button