शीतकालीन अवकाश के बाद खुले नर्सरी ओर इंटरमीडिएट स्कूल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली।(फुरकान जंग) शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को जनपद के नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल खुल गए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक परिषदीय, निजी और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के खुलते ही लंबे समय से सूने पड़े स्कूल परिसरों में एक बार फिर चहल-पहल नजर आई।
गत 31 दिसंबर को शीत लहर और कडाके की ठंड को देखते हुए कक्षा 8 तक के समस्त बोर्ड के स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया गया था। सर्दी की करीब 19 दिनों की छुट्टियों के बाद सोमवार को सभी स्कूल खुल गए। छुटिटयां बिताकर लौटे छात्र-छात्राएं स्कूल जाते समय काफी उत्साहित दिखाई दिए। कई विद्यालयों में बच्चों की किलकारियों से माहौल गुलजार हो गया। हालांकि पहले दिन कड़ाके की ठंड के चलते कुछ विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन शिक्षक व शिक्षिकाएं समय से विद्यालय पहुंच गए और शैक्षणिक कार्य शुरू किया गया। परिषदीय विद्यालयों में सुबह 10 बजे से पठन-पाठन प्रारंभ हुआ। कई स्कूलों में बच्चे देर से पहुंचे, जबकि कुछ विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम रही। इसके बावजूद शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों को पाठ्यक्रम का अभ्यास कराते हुए नजर आए और पढ़ाई को दोबारा गति देने का प्रयास किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भी अवकाश के बाद पहले दिन बच्चों की कम उपस्थिति देखने को मिली, लेकिन स्कूल खुलने से शिक्षा व्यवस्था फिर से पटरी पर लौटती दिखाई दी। विद्यालयों के शिक्षकों का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में विद्यार्थियों की संख्या सामान्य हो जाएगी। शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने से डीएम ने भी बच्चों की संख्या बढाने के निर्देश दिए है। वही इंटर कालेजों में प्रिबोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
![]()
![]()


