खैरथल

श्री राम जन्मभूमि का दूसरा स्थापना दिवस 

बालाजी मंदिर खैरथल  मे हुए धार्मिक आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
खैरथल: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के दूसरे स्थापना दिवस के मौके पर खैरथल के पुरानी मड़ी स्थित बालाजी मंदिर परिसर में भंडारे एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामलला के दूसरे वर्षगाँठ के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर समिति के श्याम सैनी  ने बताया कि यह आयोजन भगवान श्रीराम के आदर्शों, सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। मौक़े पर मोनू गुप्ता, प्रदीप खण्डेलवाल, मनोज गुप्ता, वैभव खण्डेलवाल, पंकज सैनी सहित मंदिर समिति के सदस्य व बड़ी संख्या श्रृद्धालु मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button