पाकुड़

झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर झामुमो जिला समिति की बैठक सम्पन्न, दुमका के गांधी मैदान में भव्य आयोजन का आह्वान

The JMM District Committee held a meeting to prepare for Jharkhand Foundation Day, and called for a grand celebration at Gandhi Maidan in Dumka.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के लड्डू बाबू आम बागान में झामुमो जिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी, पार्टी के केंद्रीय सचिव माननीय पंकज मिश्रा , लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू शामिल हुए। बैठक के दौरान मंच का संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने किया। बैठक की शुरुआत के पुर्व आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पार्टी के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्राने पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी, तत्पश्चात महेशपुर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, झामुमो जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, केंद्रीय सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि देते हुए नमन किया। बैठक को संबोधित करते हुए महेशपुर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी ने कहा कि हमारे लोग काफी जोश-खरोश के साथ दुमका के गाँधी मैदान जाते रहे है। इस बार भी हमारे जिले से सभी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ा व गाजे-बाजे व तीर-धनुष के साथ दुमका पहुँचने का कार्य करे यही गुरुजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वही बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आगामी 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में झामुमो स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सभी गाँव-कस्बों में पूर्व की भांति ही दीवाल लेखन का कार्य चालू करे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग दुमका के गाँधी मैदान पहुँचने से चुके नही। साथ ही सभी जगह तोरण द्वार लगाने का निर्देश माननीय केन्द्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने दिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि इस बार झारखंड स्थापना दिवस को काफी धूमधाम से मनाया जाएगा, लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दुमका पहुँचेंगे। इस बार हमारे अभिभावक आदरणीय दिशोम गुरु नही रहेंगे लेकिन उनके परछाई के रूप में पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन मौजूद रहेंगे। अपनी पुरानी परंपरा को बरकरार रखते हुए हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में दुमका पहुँचना है। वही झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब पहले से ही काफी सक्रियता के साथ 2 फरवरी को दुमका के गाँधी मैदान में झारखंड स्थापना दिवस धूमधाम से मनाते आये है लेकिन इस बार हम अपनी ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भारी संख्या में दुमका पहुंचने का कार्य करेंगे। साथ ही झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने सभी नगर/प्रखंड समिति को नगर/ प्रखंड स्तर पर यथाशीघ्र बैठक कर झामुमो स्थापना दिवस मनाने की तैयारी व दीवाल लेखन कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। वही जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली व केंद्रीय सदस्य श्याम यादव ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को काफी जोश-खरोश के साथ झामुमो स्थापना दिवस मनाने को लेकर तैयारी करने का निर्देश दिया। बताते चलें कि पाकुड़ के लड्डू बाबू आम बागान पहुंचते ही महेशपुर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी जी, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा व लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू जी, झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम व झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, केंद्रीय सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर स्थाई जिला झामुमो कार्यालय के नये भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर जिला सचिव माईकिल मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, केंद्रीय समिति सदस्य पिंकु शेख, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय सदस्य सह युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, युवा मोर्चा के जिला सचिव अमित भगत, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला मोर्चा की जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कदम रसूल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवीलाल हांसदा, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, जिला सह सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, जिला सह सचिव जहूर आलम, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, जिला सह सचिव तरुण मंडल, पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मईनुद्दीन अंसारी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेजाउल हक, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष छोटू भगत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष वैजंती देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रुहूल अमीन, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, जिला कार्यकारिणी सदस्य मंटू भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजीत भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य अली हुसैन अंसारी, जिला सदस्य फिलिप मुर्मू, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, महेशपुर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मो० असद, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष जाकिर अंसारी, रंजन साहा, अमड़ापाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष कालीदास मुर्मू, थोमस मुर्मू, ईमरान अंसारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ता तनवीर अली, संतोष भगत, सोनू आलम,जब्बार अंसारी, विश्वजीत दास, संजय रजक, मोसर्रफ हुसैन, मोबारक हुसैन, नजरुल अंसारी, तनवीर आलम, प्रदीप कुमार, राजीव कुमार, अशोक हेम्ब्रम, आरिफ अंसारी, एखलाकुर अंसारी, अंशुर अंसारी, रहीम शेख उर्फ लालचाँद, माफुज मियां, ईस्लाम अंसारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button