बोकारो

कसमार में सेविकाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसमार के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहम्मद नवाब के अध्यक्षता में एमडीए 2026 के सफ़ल क्रियान्वयन हेतु कसमार प्रखंड अंतर्गत सेविकाओ का प्रशिक्षण दिया गया। एमटीएस शैलेश ठाकुर ने एमडीए 2026 के विषय मे विस्तार से बताया। सभी सेविकाओ को कार्य ईमानदारी पूर्वक करने का निर्देश दिया गया। उपस्थित सेविकाओ को प्रथम दिन दिनाँक 10/02/2026 को बूथ पर रहकर दवा खिलाना एवं दिनाँक 11/02/2026 से दिनाँक 25/02/2026 तक घर घर जाकर दवा खिलाने का निर्देश दिया गया। एमपीडब्ल्यू अविनाश रंजन ने उपस्थित सेविकाओ को फैमिली रजिस्टर सही से भरने, उम्र अनुसार दवा का डोज एवं हाउस मार्किंग सही तरीके से करने का निर्देश दिया गया। दवा खिलाने के पश्चात उंगली में निशान लगाने को कहा गया। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक बंकिम चंद्र महतो ने सभी सेविकाओ को सख्त निर्देश दिया कि दवा का सेवन अपने सामने ही लोगो को कराए। दवा का वितरण किसी भी स्थिति में न हो। एमपीडब्ल्यू प्रबीर मल्लिक ने भी बी डी बीमारियों के विषय मे सभी सेविकाओं को अवगत कराया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में पिरामल फाउंडेशन के पूनम खलको, पीएमडब्लू राजेश ठाकुर, डीईओ कुशल जायसवाल, एमपीडब्ल्यू प्रबीर मल्लिक राजपति साहू, कुलदीप यादव, कविता कुमारी आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button