सोहराई पर्व पर DBL कॉल कंपनी ने विस्थापित महिलाओं के बीच साड़ी सेट का वितरण
On the occasion of Sohrai festival, DBL Call Company distributed saree sets among displaced women.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। संथाली समाज के महापर्व सोहराई के अवसर पर स्थानीय DBL सेंट्रल कॉल कंपनी द्वारा अपने कॉल उत्खनन क्षेत्र के विस्थापित और प्रभावित पांच गांवों की महिलाओं और बच्चियों के बीच CSR योजना के तहत साड़ी सेट का वितरण किया गया। बुधवार को आलू बेड़ा कैंप कार्यालय के समीप आयोजित शिविर में कंपनी के प्रोजेक्ट हेड बर्जेश कुमार ने स्वयं अपने हाथों से साड़ी सेट का वितरण किया। इससे पहले मंगलवार को न्यू कथाल्डीह गांव में भी इसी योजना के तहत महिलाओं को साड़ी सेट वितरित किया गया। इस अवसर पर DBL कॉल कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक समन्वयक संजिव कुमार सिंह, सीनियर जनरल मैनेजर मनोज कुमार सिंहा, माइंस मैनेजर भावेश कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर एस. श्रीनिवास रेड्डी, लाइजनिंग मैनेजर संजय दास, जेपी राय और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। स्थानीय प्रोजेक्ट हेड बर्जेश कुमार ने कहा कि संताल परगना सहित पूरे झारखंड में सोहराई पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कंपनी इस अवसर पर कटहल दी, आमझरी, तालझारी, सिंह डेहरी और आलू बेड़ा गांव की महिलाओं के लिए सीएसआर योजना के तहत लगभग 1000 साड़ी सेट वितरित करेगी। इसके अलावा, गांवों की सजावट हेतु आर्थिक सहयोग भी ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्रदान किया गया। साड़ी वितरण कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चियों ने खुशी जताई और कंपनी की पहल की सराहना की। बिदित हो कि सोहराई पर्व और सरस्वती पूजा के अवसर पर आलू बेड़ा गांव में विशेष मेला का भी आयोजन किया जाता है।