ललितपुर

प्रो. भगवत नारायण शर्मा के निधन पर प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। प्रेस क्लब द्वारा एक शोक सभा का आयोजन अमर शहीद पं. गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा के चचेरे भाई, प्रेस क्लब के पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा के ताऊजी एवं बुन्देलखण्ड विकास सेना के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा के पूज्यनीय पिताजी एवं नेमवि पूर्व प्राचार्य प्रो. भगवत नारायण शर्मा के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके बाद प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार को शोक पत्र सौंपा। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने कहा कि प्रो. भगवत नारायण शर्मा बहुआयामी प्रतिभा धनी थे। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज हमने शर्माजी के रूप में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व को खो दिया है। जिसकी क्षतिपूर्ति होना संभव नहीं है। इस मौके पर सरंक्षक संतोष शर्मा, मंजीत सिंह सलूजा, कार्यालय प्रभारी अजित जैन भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, कोषाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह पाली, महामंत्री अमित सोनी, अजय बरया, विनीत चतुर्वेदी, रवि जैन चुनगी, अनूप राठौर, अभय श्रीमाली, शिब्बू राठौर, मनीष सोनी, अजितेश जैन भारती, अमित संज्ञा, रमेश रैकवार, संजय नायक, मनीष पाठक, कुन्दन पाल, अबरार अली, स्वतंत्र रिछारिया, विकास सोनी, दिव्यांश शर्मा, आशीष तिवारी, प्रदीप रिछारिया, आलोक चतुर्वेदी, सुमित रैकवार, राहुल साहू खिरिया, अनुराग बिदुआ, कृष्णकांत सोनी, यशपाल सिंह सहित अनेक प्रेस क्लब सदस्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button