बरेली

23 से शुरू होगा सातवां बरेली प्रीमियर टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सातवा बरेली प्रीमियर टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 23 जनवरी से 30 जनवरी तक निशांत पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम (जीपी) में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता शकुंतला देवी की स्मृति में आयोजित की जा रही है।
यह जानकारी टूर्नामेंट के आयोजक एवं क्लब के अध्यक्ष सुनील सक्सेना और सचिव प्रशांत रायजादा ने एक प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी लीग का भव्य आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 जनवरी को प्रातः 9 बजे होगा और सभी मुकाबले निशांत पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम,डोहरा रोड पर खेले जाएंगे।प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों को शामिल किया गया है, जिनमें स्थानीय टीमों को भी भाग लेने का अवसर दिया गया है। विजेता टीम को 1 लाख रुपये की प्राइजमनी दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये की प्राइजमनी मिलेगी।लीग के सभी मैच रंगीन किट में खेले जाएंगे, जिसकी व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जाएगी।यह लीग बरेली क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध है। आयोजकों ने बताया कि पूर्व में इस लीग में आईपीएल और राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके कई नामचीन खिलाड़ी अपना दमखम दिखा चुके हैं। इस बार भी युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, संरक्षक संजय सक्सेना, अजीत सक्सेना, ओ.पी. कोहली और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा मौजूद रहे !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button