ललितपुर
26 जनवरी को मनाया जायेगा विराट हिन्दू सम्मेलन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित करने के संबंध में शिवाजी बस्ती की बृहद बैठक प्रांत कार्यवाह रामकेश के मुख्य आतिथ्य में एवं कार्यक्रम संयोजक कौशल किशोर गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रान्त कार्यवाह ने विराट हिन्दू सम्मेलन को मनाने की पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिला व्यवस्थापक प्रताप नारायण गुप्ता, जिला समरसता प्रमुख रमेश सिंह एड., नगर कार्यवाह रामकुमार, नगर बौद्धिक प्रमुख इन्दर सिंह, नगर सहशारीरिक प्रमुख हर्ष नामदेव, बस्ती प्रमुख विकास गुप्ता, भरत पुरोहित, छक्कीलाल साहू, रविंद्र कुमार जैन, किशन मुनीम साहब, छोटू साहू, आकाश सेन, नीरज तिवारी, युवराज सिंह बुंदेला आदि समाज सेवी उपस्थित रहे।



