पाकुड़

47वें झारखंड दिवस की सफलता को लेकर झामुमो पाकुड़िया की बैठक, सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का लगाये झंडा- प्रो. स्टीफन मरांडी, सिद्धू– कान्हू मोड़ पर नये झामुमो कार्यालय का उद्घाटन

JMM Pakuriya held a meeting to discuss the success of the 47th Jharkhand Day, with all party workers hoisting party flags at their homes – Prof. Stephen Marandi; and the inauguration of the new JMM office at Sidhu-Kanhu More.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़िया, पाकुड़। आगामी 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले 47वें झारखंड स्थापना दिवस को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने की। बैठक में महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि इस वर्ष पहली बार दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अनुपस्थिति में झामुमो स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में यह कार्यक्रम गुरुजी को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अवसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएं, दीवार लेखन करें तथा प्रखंड के हाट-बाजारों में लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग 2 फरवरी को दुमका पहुंच सकें। केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दुमका जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरुजी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी छाया के रूप में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष देबीलाल हांसदा ने कहा कि इस बार पार्टी अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ दुमका पहुंचेगी। प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने बताया कि पंचायत अध्यक्ष, सचिव एवं सक्रिय कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल कराएं। वाहनों की व्यवस्था के साथ नगाड़ा एवं पारंपरिक तीर-धनुष के साथ दुमका पहुंचने का निर्देश दिया गया। साथ ही विभिन्न चौक-चौराहों व सीमा क्षेत्रों में तोरण द्वार बनाए जायेंगे। बैठक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि झामुमो प्रखंड कार्यालय में सुबह 8:30 बजे विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के हाथों झंडोत्तोलन किया जाएगा। इससे पूर्व विधायक ने सिद्धू–कान्हू चौक स्थित नवनिर्मित झामुमो प्रखंड कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं पार्टी कार्यालय में रख सकेंगे, जिनका समाधान शीघ्र किया जायेगा। बैठक में प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष अशोक भगत, जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी सहित बड़ी संख्या में पंचायत अध्यक्ष, सचिव एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button