बरेली

बरेली के 100 बड़े कारोबारियों पर गिरेगी गाज! 400 करोड़ के GST का है मामला

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जोन में 400 करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी बकाया है, जिसमें अकेले बरेली जिले में 200 करोड़ से ज्यादा है। जीएसटी विभाग ने 100 बड़े बकायेदारों की पहचान की है और उनसे वसूली के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। हाल ही में तीन फैक्ट्रियों पर कार्रवाई कर सवा करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी वसूला गया। विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक बकाया जीएसटी जमा कराया जा सके।
पिछले तीन दिनों में ही तीन फैक्ट्रियों पर कार्रवाई से विभाग को सवा करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी मिला है। विभाग वसूली का अभियान और तेज करेगा ताकि अधिक से अधिक जीएसटी जमा कराया जा सके। बरेली जोन में बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं आते हैं। इन चारों जिलों में 396 करोड़ से अधिक का जीएसटी बकाया है।
इसके अलावा कई ऐसे लोग हैं, जो बिल्कुल भी जीएसटी जमा नहीं कर रहे हैं। कई ऐसे हैं जो कागजों में हेरफेर कर जीएसटी चोरी कर रहे हैं। बरेली जिले में ही दो सौ करोड़ से अधिक का जीएसटी बकाया है। इनमें अधिकांश जीएसटी 100 बड़े बकायेदारों की है। विभाग की ओर से इन बड़े बकायेदारों को चिह्नित किया गया है।टीमों से इन बकायेदारों से संपर्क कर जीएसटी जमा करने के लिए कहा जा रहा है और जो नहीं जमा कर रहे हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बीते तीन दिनों में जीएसटी विभाग ने तीन फैक्ट्रियों में जाकर कार्रवाई की। इसमें परसाखेड़ा में प्लाईबोर्ड फैक्ट्री को 22 करोड़ का जीएसटी बकाया होने पर कुर्क किया गया। इसके बाद फैक्ट्री मालिक की ओर से 26 लाख रुपये का जीएसटी जमा किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button