गाजियाबाद
अखिल भारतीय गो रक्षा महासंघ द्वारा जरूरतमंदों में कंबल वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी, गाजियाबाद। अखिल भारतीय गो रक्षा महासंघ की ओर से गरीब व बेसहारा लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लोनी की डाबर तालाब कॉलोनी स्थित मैन रोड पर उजाला ड्राईक्लीनर परिसर में संपन्न हुआ।
सेवा कार्य के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर ठंड से राहत मिली और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। लाभार्थियों ने इस मानवीय पहल के लिए आयोजकों का आभार जताते हुए दुआएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक नंदकिशोर के पुत्र नागेश गूर्जर ने कहा कि अखिल भारतीय गो रक्षा महासंघ लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था सामाजिक कुरीतियों और अपराध के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता, गरीबों के लिए राहत कार्य एवं गो-सेवा जैसे मानवीय कार्यों में निरंतर कार्य कर रही है। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में मानवता, करुणा और सेवा भाव को मजबूत करना है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों के जीवन में आशा की किरण जगाते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
अखिल भारतीय गो रक्षा महासंघ के जिला अध्यक्ष परवेज़ चौधरी, जिला महामंत्री रजनीश कुमार, मोहम्मद इजराइल (उप जिला अध्यक्ष), रविंदर कुमार, समाजसेवी इमरान, फहीमुद्दीन हवेअरी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

