सिंगरौली
चितरंगी थाना के सामने स्थित R.S.P. स्कूल में कक्षा-1 के छात्र के साथ मारपीट का आरोप।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। चितरंगी थाना के सामने स्थित R.S.P. स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा-1 के एक मासूम छात्र के साथ शिक्षक द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।
पीड़ित बालक का नाम कान्हा है, जो कक्षा-1 का छात्र है। उसके पिता का नाम रामेश्वर यादव है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के शिक्षक राजकुमार यादव ने बिना किसी ठोस कारण के बच्चे के साथ मारपीट की, जिससे बच्चा डर और मानसिक तनाव में है।



