पी एम श्री +2 उच्च विद्यालय कसमार में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। पी एम श्री +2 उच्च विद्यालय, कसमार में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्राचार्य फारुक अंसारी के निर्देशन एवं अशोक कुमार रजवार तथा प्रशांत कुमार ओझा के संयोजकत्व में आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जोश और उत्साह से सराबोर हो बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सैक रेस बालक वर्ग में रोहन कुमार हेम्ब्रम ने प्रथम, उज्जवल कुमार ने द्वितीय, तथा निखिल मरांडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सैक रेस बालिका वर्ग में नरगिस परवीन ने प्रथम, दीपू कुमारी ने द्वितीय एवं माधुरी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह स्लो साइकिल रेस सीनियर बालक वर्ग में बजरंगी मुंडा ने प्रथम, हर्षित प्रजापति ने द्वितीय एवं आकाश साव ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार स्लो साइकिल रेस बालिका वर्ग में नरगिस प्रवीन ने प्रथम एवं आर्या प्रवीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में सौ मीटर रेस बालक वर्ग में गोपाल ने प्रथम, आनंद ने द्वितीय एवं कार्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इधर,सौ मीटर बालिका रेस में संगीता ने प्रथम, नरगिस ने द्वितीय एवं आईशा ने तृतीय स्थान हासिल किया।वहीं फुटबॉल खेल में जूनियर बालक की टीम विजेता रही, जबकि क्रिकेट में सीनियर बालकों की टीम को विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। मौके पर शिक्षकों एवं बालकों की टीम के बीच रोमांचक फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ।साथ ही राज्य सरकार के आदेशानुसार विद्यालय में सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सीनियर वर्ग में शंख सदन के विश्वरूप मुखर्जी ने प्रथम, वहीं जूनियर वर्ग में कोयल सदन की श्वेता कुमारी ने प्रथम तथा सब-जूनियर वर्ग में स्वर्णरेखा सदन के प्रेम कुमार महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।मौके पर सत्येन्द्र कुमार, डॉ रणजीत कुमार झा, रामबाबू शुक्ल, डॉ अवनीश कुमार झा,महाकांत झा, धनंजय कुमार, सुमन कुमारी,अजय कुमार दुबे, सीमा कुमारी, परमेश्वर बेसरा, डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह,अमित कुमार, खुर्शीद रजा,रितेश कुमार महथा, सन्नी शरण,सुदीप कुमार शर्मा, नितेश कुमार प्रजापति,पूनम कुमारी, दिनेश कुमार महतो समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।





