ललितपुर

योजनाओं का लाभ उठाने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं के सम्बन्ध में उप श्रमायुक्त राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पत्र 14 जनवरी 2026 द्वारा अंसगठित क्षेत्र के कर्मकारों को योजनाओं में अधिक से अधिक पंजीयन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इनमें प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना के तहत असंगठिक क्षेत्र के सभी कर्मकार जैसे दैनिक राजमिस्त्री, मजदूर (रेजा) दुकानों/कारखानों में लगे कर्मचारी (जो ई.पी.एफ. व ई.एस.आई.सी. के सदस्य न हो) रेहढ़ी, पटरी, ढाला, फेरी लगाने वाले, ई-रिक्शा, ऑटो, कार ड्राईवर, छोटे किसान, सब्जी बेचने वाले, लकड़ी का काम करने वाले, हथौड़ा चलाने वाले, शटरिंग वाले, बैण्ड वाले, लाइट फिटिंग करने वाले (इलेक्ट्रीशियन), डी.जे. वाले, रोड लाइट वाले सभी प्रकार के कर्मकार जिनकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य है, आवेदन कर सकते है। योजना में योगदान की राशि प्रवेश के समय आयु पर निर्भर है श्रमिक को 18 से 40 वर्ष की आयु तक 55 रूपये प्रतिमाह से अधिकतम 200 रूपये  प्रतिमाह का योगदान करना होगा। सभी कर्मकार प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना लाभ उठाने के लिये तत्काल अपने आवेदन बोर्ड की बेवसाइट एवं जन सुविधा केन्द्र पर जाकर या कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त ललितपुर में आंनलाइन करा सकते है तथा 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर लाभार्थी को प्रतिमाह 3 हजार रुपये की न्यूनतम सुनिश्चित पेंशन पा सकते है। इसके अलावा राष्ट्रीय पेंशन योजना-ट्रेडर्स में सभी प्रकार के लघु व्यापारी/दुकानदार जिनका वार्षिक टर्नओवर 1.5 करोड़ (डेड़ करोड़) तक या इससे कम वाले सभी व्यापारी, दुकानदार, जिनका आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष की अवधि तक आवेदन कर सकते है। योजना में योगदान की राशि प्रवेश के समय आयु पर निर्भर है श्रमिक को 18 से 40 वर्ष की आयु तक 55 रूपये प्रतिमाह से अधिकतम 200 रूपये  प्रतिमाह का योगदान करना होगा। सभी कर्मकार प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना लाभ उठाने के लिये तत्काल अपने आवेदन बोर्ड की बेवसाइट ूूूण्उंदकींदण्पद एवं जन सुविधा केन्द्र पर जाकर या कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त ललितपुर में आंनलाइन करा सकते है तथा 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर लाभार्थी को प्रतिमाह 3 हजार रुपये की न्यूनतम सुनिश्चित पेंशन पा सकते है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button