बेतुल

बैतूल शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: श्री नागर

जन अभियान सही मायनों में जन-जन का अभियान है : विधायक श्री देशमुख

शिविर में जरूरतमंद मरीजों के लिए 30 यूनिट हुआ रक्तदान 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आह्वान पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा “ग्रामोदय से अभ्युदय” मध्य प्रदेश अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जिला स्तरीय, विकासखंड स्तरीय, सेक्टर स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रभात पट्टन के सेक्टर क्रमांक 2 के ग्राम पंचायत वायगांव में सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री मोहन नागर द्वारा राम मंदिर में पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों के स्वागत के पश्चात विकासखंड समन्वयक राधा बरोदे द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के संबंध में विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर ने कहा कि ग्रामोदय से अभ्युदय  मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश के 55 हजार ग्रामों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना इस अभियान का लक्ष्य है। जन अभियान परिषद द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम स्तर पर किया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम आत्मनिर्भर बने, प्राकृतिक खेती की ओर बढ़े, गौधन को बढ़ावा दे व खेती की लागत कम करें। खेती के साथ-साथ आय के अन्य साधनों को भी बढ़ाए, ग्राम में संस्कार केंद्र व जन सूचना केंद्रों का संचालन हो और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी कार्य करने की आवश्यकता है।
गांव-गांव तक पहुंच रही जन अभियान की टीम विशेष अतिथि विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि जन अभियान परिषद शासन के हर अभियान को सफल बनाने के लिए सतत कार्य करता है। जन अभियान की टीम गांव-गांव तक पहुंच कर शासन की योजनाओं व समाज सेवा के भाव को युवाओं में जागृत करने का कार्य करती है। संभाग समन्वयक श्री कौशलेश प्रताप तिवारी द्वारा रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप समाज में सकारात्मक परिवर्तन के अग्रदूत बने और सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव से बचें। डॉ अंकिता सीते ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे अच्छा अवसर है। जरूरत मंदो की मदद करें व अधिक संख्या में रक्तदान करें। रक्तदान शिविर में 30 से अधिक यूनिट रक्तदान हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भास्कर मागरदे, जनपद सदस्य श्री प्रफुल्ल ठाकरे, जनपद सदस्य श्री नितेश काले, जनपद सदस्य श्रीमती जयश्री पाटणकर, सरपंच हिवरखेड़ श्री विश्वनाथ धोटे, सरपंच बिसनुर श्रीमती प्रियंका ठाकरे, सरपंच शिरडी बाली महाले, नवांकुर अध्यक्ष पंढरीनाथ पाटणकर, सचिव भोजराज पाटणकर, कमलेश अधवारे, परामर्शदाता वीरेंद्र सूर्यवंशी, नितेश सोलंकी, रोशन लोखंडे, माधोराव कापसे, प्रियंका ठाकरे, सीएमसीएलडीपी छात्र, प्रस्फुटन समिति सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की सहभागिता रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button