जगत को सनातन धर्म से जोड़ें : व्यासजी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। रावतयाना नेमवि ग्राउण्ड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का दूसरे दिन की कथा सम्पन्न हुई, जिसमें व्यासजी महाराज शिवम कृष्ण शास्त्री ने गोकर्ण और धुंधकारी का संवाद सुनाया गया। भागवतजी के श्लोकों का व्याख्यान किया गया। आज की कथा में व्यासजी ने जगत को सनातन धर्म से जोडऩे को कहा और संसार में जो धर्म के विरुद्ध कुरीतियां फैल रही है। उनसे हटने एवं अपने परिवार को धर्ममय बनाने के उपदेश दिए तथा रामायण की चौपाई परहित सरिस धर्म नही भाई पर पीड़ा सम नही अधिमाई। इस दुनिया में जो व्यक्ति दोसरो की भलाई करता है वह मानव जीवन को सार्थक बनाता हैं। संत सेवा मानव सेवा एवं जीव सेवा के प्रति समर्पण भाव रखे। कथा में यजमान शैलेंद्र प्रताप सिंह, शुभम राजा बुंदेला, धर्म प्रताप सिंह, अशोक साहू, मुकेश साहू, महेश पटैरिया, जयहिन्द यादव, प्रीतम कुशवाहा, गब्बर पटेल, अतुल निरंजन, अनुज झा, अरविन्द्र चौबे, दिनेश विश्वकर्मा, संजय गुप्ता सहित समस्त मुहल्ला वासी मौजूद रहे।



