बरेली

राजश्री कालेज में पॉलीटेक्निक एवं फार्मेसी के छात्रों  का हुआ दीक्षांत समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित राजश्री इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंण्ट एण्ड टैक्नोलाजी, एवं राजश्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी, बरेली में संचालित पॉलीटेक्निक एवं डी0 फार्मा0 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के उत्तीर्ण छात्रों को डिप्लोमा प्रदान करने के लिये उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विगत वर्षों के 212 छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट प्रदान किये गये।
दीक्षांत समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संस्थान के चेयरमैन  राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सचिव  राकेश कुमार अग्रवाल, वाइस चेयर पर्सन डॉ0 मोनिका अग्रवाल, प्रबन्ध निदेशक इं0 रोहन बंसल, शैक्षणिक सलाहकार श्रीमती तूलिका अग्रवाल, सी0ओ0ओ0  ऋषभ बंसल, ट्रस्टी डॉ0 अजय अग्रवाल एवं श्री पीयूष गुप्ता ने मां सरस्वती के माल्यार्पण एवं पूजन कर किया। संस्थान के चेयरमैन  राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि शिक्षा का उद्देश्य डिप्लोमा प्राप्त कर सिर्फ नौकरी पाना ही नहीं बल्कि चरित्र निर्माण, समाज निर्माण व राष्ट्र निर्माण होना चाहिये। संस्थान के प्रबंध निदेशक इं0 रोहन बंसल ने समस्त डिप्लोमा धारियों को प्राविधिक शिक्षा का आमजन के कल्याण में इस्तेमाल करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर विगत सत्रों में राजश्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं राजश्री पॉलीटेक्निक संस्थान से उत्तीर्ण छात्रों ने मुख्य अतिथि से डिप्लोमा प्राप्त करते हुए अपनी शिक्षा का प्रयोग कर्तव्यों के निर्वहन में ईमानदारी, सभी परिस्थितियों में पद की गरिमा बनाये रखने, बिना किसी भय, लालच, राग, द्वेष, जाति, पंथ, भाषा, धर्म एवं राज्य के भेदभाव रहित कार्य करने की शपथ ली।
इस अवसर पर संस्थान के डीन डॉ0 साकेत अग्रवाल, निदेशक प्रो0 पंकज शर्मा, प्रो0 अनिल कुमार, रजिस्ट्रार दुष्यन्त माहेश्वरी, प्रधानाचार्य डा0 सी0पी0 गंगवार, डॉ0 सुचेता, डा0 मुकेश गंगवार, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के सफल आयोजन में डॉ0 हितेंद्र गंगवार, हरीश गंगवार, सुभाष कुमार, रमाकांत, वैशाली भारद्वाज, अफसर अली आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डा0 स्वतन्त्र गुप्ता ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button