खैरथल

खैरथल में बसंत पंचमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

स्कूलों धार्मिक संगठनों में हुई मां सरस्वती की आराधना, प्रसादी वितरण भी हुआ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों, मंदिरों और धार्मिक संगठनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भंडारों का आयोजन किया गया। इंदिरा हैप्पी स्कूल में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत डायरेक्टर पंकज खुराना और प्रधानाचार्य ज्योति खुराना ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मां सरस्वती के समक्ष नृत्य प्रस्तुत कर सरस्वती वंदना की और विधा एवं सद्बुद्धि की कामना की।
इसी कड़ी में, विभिन्न धार्मिक संगठनों ने भी कार्यक्रम आयोजित किए और मां सरस्वती की आराधना की।
खैरथल पुरानी मंडी बालाजी मंदिर पर बसंत पंचमी के दिन कीर्तन किया गया इसमे बड़ी संख्या मे मातृशक्ति मौजूद रही
हमारी संस्कृति फाउंडेशन की टीम द्वारा माँ सरस्वती माता की पूजा अर्चना की गई और मीठे पीले चावल का प्रसाद बना कर माता के भोग लगा कर लोगो में प्रसाद वितरित किया गया पीले कपड़े पहने गए

फाउंडेशन की अध्यक्षा शिवान शर्मा ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है। इस दिन को विद्या आरंभ के नाम से भी जाना जाता है, जो शिक्षा की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है।
शहर मे अन्य स्थानों पर भी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button