
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। गणतंत्र दिवस क्रीड़ा सप्ताह समारोह के तहत साइकिल रेस का आयोजन किया गया। गुम्मा से गोड्डा तक आयोजित साइकिल रेस के दौरान क ई प्रतिभागियों ने भाग लिया। खेल संयोजक पवन सिंह की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में काफी उल्लास देखा गया है। बरगच्छा हरियारी के ब्रजेश हेम्ब्रम ने प्रथम, कठौन के पप्पू बाउरी एंव तृतीय स्थान पर पांडूबथान के रंजीत कोड़ा रहे। दौरान जिला खेल पदाधिकारी डॉ प्राण महतो ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतिभागियों को साइकिल देकर पुरस्कार दिया गया।



