ललितपुर

जंगली जानवर के हमले से बकरियों की मौत की चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। वन रेन्ज गौना के अंतर्गत ग्राम डोंगराकलां में देर रात जंगली जानवर ने देर रात घर में बंधी बकरियों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में दहशत फैल गयी। गांव वालों का मानना है कि जिस प्रकार से बकरियों को मारकर उनका मांस खाया है, उससे देखकर यही प्रतीत होता है कि यह हमला किसी तेंदुए या लकड़बग्घा ने किया होगा। हालांकि इस पूरे प्रकरण में वन विभाग की ओर से कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। घनी आबादी वाले इलाके में इस प्रकार की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यदि जल्द ही सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो मानव जीवन को भी खतरा हो सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button