बरेली
रिठौरा के बीएलओ को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित ,खुशी जताई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : नगर पंचायत रिठौरा में बूथ संख्या 421 पर तैनात बीएलओ को 16 वें राष्ट्रीय मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बेहतरीन कार्य करने पर जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उनको सम्मान मिलने पर चेयरमैन शकुंतला देवी, लिपिक धनपाल सिंह,सुपरवाइजर दिनेश कुमार सिंह, बीएलओ वर्षा गुप्ता, मोहित रस्तोगी, रामपाल, रामदास, कुलदीप गंगवार, सीमा यादव, दीक्षा सिंह, दुर्गा सिंह, प्रीती आर्या, राजेश यादव सभासद राधा, नासिर जहां, समाजसेवी दिनेश भास्कर, अनीस अहमद, राजेन्द्र कश्यप, प्रदीप कुमार गुप्ता आदि ने खुशी जताई है।



