खैरथल
ईपी स्कूल का वार्षिक दिवस हर्षोल्लास से संपन्न
रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन प्रतिभा सम्मान–2026 में मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। ईपी स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान–2026 का आयोजन हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, राजनीति और समाज के अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी मौजूदगी ने आयोजन की शोभा बढ़ा दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दीप चंद खैरिया रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक मनजीत चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव वीरेंद्र महलावत, नगर परिषद सभापति हरीश रोघा, पार्षद विनोद बलेचा, रामचंद्र कामरेड, राजेंद्र चौधरी, शिक्षक नेता ओमप्रकाश चौधरी, सूरत खैरिया, स्टार स्कूल निदेशक दिनेश यादव, उद्योगपति महेश चंचलानी, स्कूल मैनेजर रूपेश गुप्ता, शेष शर्मा सहित अन्य अतिथि शामिल हुए।
ईपी स्कूल परिवार की ओर से मातादीन चौधरी, निदेशक आज़ाद चौधरी, प्राचार्य रमेश चंद एवं राजेश सर ने अतिथियों का बुके भेंट कर एवं सम्मान प्रतीक देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं सरस्वती स्तुति के साथ हुआ, जिससे पूरा सभागार भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण से भर गया। इसके बाद किंडरगार्टन से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों के आकर्षक नृत्य, रंगीन वेशभूषा और तालबद्ध प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से राजस्थान गीत “पधारो म्हारे देश” पर प्रस्तुत नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं और आगंतुकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को चेक, पुरस्कार एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की और शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर देने की बात कही।
समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। रंगारंग प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ ईपी स्कूल का वार्षिक दिवस यादगार बन गया। ईपी स्कूल की नई बिल्डिंग का विधी विधान के साथ उद्घाटन नन्ही बालिका ने अतिथियों के साथ किया


