ललितपुर

संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों को नियमित करे सरकार : मंजीत करौसिया

एससीएसटी आयोग सदस्य के जरिए सीएम को भेजा ज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने सफाई कर्मियों के उत्थान के लिए उठायी मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत करौसिया के नेतृत्व में एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य के द्वारा प्रदेश मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को भेजा गया। ज्ञापन में प्रदेश की निकयों में 20 वर्षों से तैनात समस्त संविदा सफाई एवं आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नियमित कराने की मांग की गयी। इस दौरान उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत करौसिया, अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव संजय करौसिया संजू कप्तान, नवल घावरी, जिलाध्यक्ष राजकुमार नाहार, जितेंद्र करौसिया, बृजेश नहरिया, अमित करौसिया, आकाश बाल्मीकि, रामू चौहान, वंश बाल्मीकि, राजबहादुर सिंह, छोटू बाल्मीकि, दीपक नाहार, अजय कुमार, आदर्श, पुष्पेंद्र घावरी, शनि बाबरा, विक्रम, अंगिद, अमर, रजनीश, रामू, रहमान मिस्त्री आदि प्रमुख्य रूप से शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button