भरत पुर
थाने का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर पुलिस रेंज में डीग जिले के सीकरी पुलिस स्टेशन के साथ बुधवार को रेंज आईजी कैलाश बिश्नोई ने नगर व डीग के पुलिस उपाधीक्षक कार्यालयो का वार्षिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर फरियादियों की सुनवाई के साथ सभ्रांत व आमजन के साथ रेंज आईजी के मानवीय व आत्मीय व्यवहार की लोगो के बीच चर्चा रही। निरीक्षण के दौरान बिश्नोई ने पुलिस प्राथमिकताओं पर काम करने, साइबर अपराधियों और गौहत्या मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी, प्रक्रिया के अनुसार मालखाना की वस्तुओं, विशेष रूप से जब्त वाहनों का निपटान करने, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी करने और जनता की शिकायतों का प्रभावी ढंग से समाधान करने के निर्देश भी दिए।


