गोड्डा
शहीद स्तंभ में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने मनाया कर्पूरी ठाकुर का जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। शहर के शहीद स्तंभ परिसर में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार भगत ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर प्रेमनंदन कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन समाज के सभी लोगों को शिक्षित करने में गुजार दिया। उसे समय संपन्न परिवार के बच्चे अंग्रेजी मीडियम में और गरीब परिवार के बच्चे सरकारी विद्यालय में पढ़ा करते थे। उपाधि ऐसे ही नहीं लोगों को मिलती है। उन्होंने यहां के पिछड़े वंचित लोगों को शिक्षित करने का प्रयास किया। सामाजिक न्याय लाने का काम किया। सभी लोगों को समानता की स्थिति में लायेंगे। इसके लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन निछावर कर दिया। यही वजह रहा की पूरे समाज के बारे में सोचने वाले को लोगों ने जननायक की उपाधि दे दी। दौरान सुभाष यादव, डॉ. डीके ठाकुर, त्रिवेणी कुशवाहा, विद्यानंद शाह, नीलम देवी, धनंजय महतो, धनंजय यादव, चुनचुन यादव आदि उपस्थित है।



