बाराबंकी
रसौली में सनसनी: विवाहिता ने लगाई फांसी, सात दिन मौत से जूझने के बाद तोड़ा दम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। एक सप्ताह पूर्व सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली में फांसी लगाने वाली विवाहिता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति सहित 4 लोगो के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी प्रवेश यादव उर्फ़ गोलू पुत्र राम नरेश की शादी 22 मार्च वर्ष 2022 मे थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरा निवासी सुशील यादव की पुत्री शिवानी यादव के साथ हिंदु रीति रिवाज के अनुसार हुई थी तथा दोनो के बींच एक दो वर्षीय पुत्र है बहू व बेटे के चाल चलन से नाराज रामनरेश ने 25 फ़रवरी 2025 को चल अंचल सम्पत्ति से बेदखल कर दिया था तथा प्रवेश पत्नी एव बच्चे के साथ अलग रहता था गत 14 जनवरी को शिवानी यादव ने घर के अंदर फांसी लगा ली थी जानकारी होने पर परिजन शिवानी को लेकर तत्काल जिला अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर होने के कारण उसे चिनहट स्थित आर आइस हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में इलाज के बावजूद शिवानी की हालत में सुधार नहीं हुआ। 21 जनवरी 2026 को परिजन उसे अपनी मर्जी से अस्पताल से निकालकर दूसरी जगह ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृत्यु की सूचना मिलने पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता सुशील की तहरीर पर पति प्रवेश, ससुर रामनरेश, जेठ रमेश व भूरे के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है तथा मुकदमा दर्ज कर जाँच की जा रही है ।



