ललितपुर
गणतंत्र दिवस की परेड का एसपी ने लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन्स में आगामी 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस को आयोजित होने वाली परेड की ग्रांड रिहर्सल का निरीक्षण किया। गणतन्त्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा की गयी। एसपी ने पुलिस लाइन्स के वरिष्ठ अधिकारियों से 26 जनवरी के परेड की तैयारियों पर चर्चा करते हुए अन्य सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण कराये जाने हेतु क्षेत्राधिकारी, लाइन्स व प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स को गणतंत्र दिवस पर परेड को सुव्यवस्थित व सुसज्जित बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।



