रामपुर शाहबाद

सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले अब हिंदी में उपलब्ध इलाहाबाद हाईकोर्ट की वेबसाइट पर देखें अनुवादित निर्णय

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय और माननीय उच्च न्यायालय के अंग्रेजी निर्णय अब हिंदी भाषा में भी उपलब्ध हैं। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे न्याय तक पहुंच आसान होगी। इन अनुवादित निर्णयों को माननीय उच्च न्यायालय की वेबसाइट https://www2 allahabadhighcourt .in पर “निर्णय” पत्रिका (M.A.H.C.R.) में देखा जा सकता है। जनपद न्यायालय की वेबसाइट https://rampur.dcourts.gov.in पर भी इन अनुवादित निर्णयों का लिंक उपलब्ध है।इसके अतिरिक्त, जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.01 का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 01 जनवरी, 2026 से 31 जनवरी, 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य विभिन्न मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण करना है। इस अभियान के तहत वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावे, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा विवाद, शमनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, संपत्ति के बंटवारे से संबंधित मामले, बेदखली, भूमि अधिग्रहण और अन्य उपयुक्त दीवानी मामलों का निपटारा किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने अधिवक्ता के माध्यम से संबंधित न्यायालय और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रामपुर के कार्यालय से संपर्क करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button