बरेली

विश्व हिंदू परिषद की महानगर बैठक नाथ नगरी बरेली में सम्पन्न हुई                      

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : नवनियुक्त प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल का प्रथम प्रवास नाथ नगरी में रहा,प्रांत अध्यक्ष जी का भव्य स्वागत महानगर टीम द्वारा किया गया ।
बैठक में महानगर के आगामी कार्यक्रमों की तैयारी की रूपरेखा बनाई है,
प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि हिंदू समाज के समक्ष खड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए विश्व हिंदू परिषद सदैव अग्रणी भूमिका में रहता है,जैसे जैसे समाज में संगठन का प्रभाव बढ़ रहा है, समाज के लोग विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से बड़ी मात्रा में जुड़ने लगे हैं, लेकिन नए लोगों को जोड़ते समय हमें इस बात का भी ध्यान रखना पड़ेगा कि प्रत्येक कार्यकर्ता प्रमाणिक एवं समाज में भली भांति स्वीकार्य हो ,अन्यथा कई बार बिना जांच पड़ताल के जोड़े गए कार्यकर्ता समाज में संगठन का प्रभाव कम करने का कार्य करते हैं ,इसीलिए कार्यकर्ता जोड़ते समय बहुत सावधानी रखें  ।
बैठक का संचालन महानगर मंत्री संजय शुक्ला ने किया,
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार, विभाग मंत्री मानवेंद्र सिंह राणा,आशु अग्रवाल, विभाग संयोजक नीरज चौरसिया,महानगर संगठन मंत्री अंकित कुमार ,केवलानंद गौड, दिव्य चतुर्वेदी,राजेश पाठक,तरुण कपूर,,गीता सिंह,गिरधर गोपाल खट्टर,नीरू भारद्वाज,जितेंद्र कश्यप ,कमलेश वर्मा,राजकुमार राजपूत ,सौरभ तिवारी,आशीष शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button